Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, 43°C तक पहुंच सकता है पारा…मौसम विभाग ने जारी किया लू का येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने अब खतरनाक रूप लेना शुरू कर दिया है. तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Mausam Update: उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में लू का असर साफ नजर आने लगा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रातें भी और ज्यादा गर्म होने वाली हैं. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. यहां सुबह के समय हल्की ठंडक जरूर महसूस होती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे वैसे तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा. ऐसे में दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने पर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के वक्त हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि गर्मी का असर अभी लगातार बना रहेगा.