Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 11 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए IMD के अलर्ट के साथ-साथ अगले 5 दिनों का हाल

Delhi Weather Update 11 July: दिल्ली-एनसीआर में 11 जुलाई को सुबह हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना है. IMD के अनुसार दिन में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और उमस बढ़ने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के बाद 11 जुलाई को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार सुबह और पूर्वाह्न के दौरान दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी और उमस का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.