Delhi Weather Update: दिल्ली में बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम मिलेगी राहत या दिन में सताएगी गर्मी, जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह और रात में हल्की राहत के बीच दिन में धूप और गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते के साथ ही मौसम में बदलाव का दौर जारी है. सुबह और देर रात के समय हवाओं की हल्की नरमी से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है, जिससे लोग हल्की राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि, दिन चढ़ते ही खिली धूप के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इस अब मौसम विभाग ने अपना ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, वर्तमान में उत्तरी राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से क्षेत्र में दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं. फिलहाल पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मानसून की विदाई और मौसम के साफ रहने की स्थिति बनी हुई है.