Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, 13 जून को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 13 जून को मौसम फिर करवट लेने वाला है. IMD के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश, मेघगर्जन और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए 13 जून का पूरा मौसम अपडेट, किन इलाकों में होगी बारिश और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाकों में बारिश भी हुई है. इसी बीच IMD ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार 13 जून को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.