Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 13 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, कितनी रहेगी गर्मी और कब होगी बारिश? जानें पूरा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.IMD के अनुसार 13 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं 15 मार्च के आसपास हल्की बारिश, बूंदाबांदी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. जानें पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
दिल्ली-एनसीआर में मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है और अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना है. 13 मार्च को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है और तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि 15 मार्च के आसपास मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है, जब हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.