Delhi Weather Update: 13 नवंबर को सुबह कोहरे की चादर में लिपटेगा दिल्ली-NCR, दोपहर-शाम बादल छाने का अनुमान

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 13 नवंबर की सुबह धुंध और हल्के से मध्यम कोहरे के साथ शुरुआत होने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, दोपहर और शाम को आसमान बादलों से ढका रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जानिए मौसम का पूरा हाल.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 13 नवंबर को सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है. दिन में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि दोपहर और शाम के समय आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.

13 नवंबर को कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा की बात करें तो सुबह 5:30 से 11:30 बजे के बीच पश्चिमी दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर 11:30 से शाम 5:30 बजे तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. शाम के समय पश्चिमी दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

दिल्ली-NCR के किन इलाकों में रहेगा कोहरे का असर?

IMD के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार, 13 नवंबर की सुबह दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली जिलों में ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इन सभी इलाकों में कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है.

दिल्ली के साथ-साथ NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह धुंध या हल्के कोहरे का अनुमान है. इन शहरों में भी कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा रह सकता है. दोपहर और शाम के समय आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रह सकता है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

16 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 17 और 18 नवंबर को यह 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 15 नवंबर को इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि 16 से 19 नवंबर के दौरान रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है. 14 और 15 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है. 16 से 18 नवंबर तक मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, इन दिनों सुबह ज्यादातर स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा छाया रह सकता है.

Delhi-NCR GRAP 3 Rules 2026: नोएडा समेत NCR में भी BS-3 और BS-4 वाहन बैन ! कब तक और किन वाहनों पर है छूट ? जानें पूरी डिटेल