Delhi Weather Update: बारिश के बाद दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने 13 अक्टूबर के लिए जारी किया ये अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अक्टूबर को बादल छाए रह सकते हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान में बदलाव होगा, लेकिन पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update: मौसम में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सोमवार को हुई बारिश ने मौसम को और सुहावना बना दिया. बारिश के बाद चल रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तापमान में बदलाव के कारण लोगों को सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.
