Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 14 फरवरी को मौसम? जानें तापमान से लेकर बारिश तक का पूरा अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 14 फरवरी को मौसम साफ रहने और सुबह हल्की धुंध रहने का अनुमान है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं, जबकि कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है. जानिए IMD के अनुसार दिल्ली-NCR का ताजा मौसम अपडेट, तापमान, हवा की रफ्तार और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather update
Delhi NCR weather update
google news

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में धीरे-धीरे मौसम का मूड बदलते हुए नजर आ रहा है, जिसकी वजह से फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का लोगों को एहसास होने लगा है. बीते कुछ दिनों तक जहां कनकनी वाली ठंड और कोहरा लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी, अब वह दौर अपने अंतिम समय में दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है. सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) रह सकती है, जिससे विजिबिलिटी पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन दिन के समय आसमान साफ रहेगा. वहीं दूसरी ओर, AQI अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है.