Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी की रफ्तार...15 अप्रैल को 40°C के करीब पहुंचेगा पारा, जानिए IMD का पूरा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. अगले 4 दिनों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि बारिश के कोई आसार नहीं हैं. जानिए दिल्ली का ताजा मौसम अपडेट, तापमान का ट्रेंड और आने वाले दिनों में कितनी बढ़ेगी गर्मी.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today
google news

दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम तेजी से गर्म होता जा रहा है और अप्रैल के मध्य तक पहुंचते-पहुंचते गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 15 अप्रैल को राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. हालांकि अभी हीटवेव की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास होगा. आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज रहेगी और अगले कुछ दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ती नजर आएगी.