Delhi weather update: दिल्ली-NCR में बढ़ने वाली है ठंड, जहरीली हवा के साथ कोहरा कम करेगा विजिबिलिटी

दिल्ली में सर्दी तेज होने लगी है. IMD के ताजा आंकड़ों के मुताबिक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. अगले 2-3 दिन कोहरा और ठंड बनी रहेगी. बारिश के आसार नहीं है. ऐसे में एयर पॉल्यूशन से निजात मिलती नहीं दिख रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
दिल्ली में आज का मौसम.
google news

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजधानी में दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रातें और ज्यादा ठंडी होने लगी हैं.अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में कोहरे के साथ ठंड का असर बना रहेगा. चूंकि बारिश और तेज हवाओं के बहने की संभावना नहीं होने के कारण हवा की गुणवत्ता खराब ही रहेगी. यदि उचित उपाय नहीं किए गए तो ये अति गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी.