Delhi Weather Today: दिल्ली में 15 जुलाई को बारिश होगी या सिर्फ छाएंगे बादल? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने 15 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए 15 जुलाई को बारिश होगी या सिर्फ बादल छाए रहेंगे, तापमान कितना रहेगा और आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर बड़ा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर बड़ा अपडेट
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में इन दिनों मानसून की सुस्त चाल ने लोगों को बेहाल कर रखा है. आसमान में बादलों की आवाजाही तो लगी हुई है, लेकिन बारिश न होने से उमस और गर्मी झेलनी पड़ रहा है. हालांकि, मंगलवार की सुबह NCR के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर दिनभर उमस बनी रही. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, राजधानी में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में हर किसी की नजरें आसमान की तरफ टिकी हैं कि कब ठंडी फुहारें इस चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाएंगी.