बरिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं... दिल्ली-NCR में 15 जून को बदलेगा मौसम, IMD ने सभी 11 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 15 जून के लिए राजधानी के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के बाद कुछ ही दिनों में तापमान फिर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस भरी गर्मी के बीच एक राहतभरी खबर समाने आई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है. एक और जहां दिल्लीवासियों को भीषण गर्म से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर मौसम का ये बदलाव बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकता है. ताजा अपडेट के मुताबिक, 15 जून को दिल्ली-NCR में तेज रफ्तार आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से हैं वो जिले और आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल.