Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 16 अप्रैल को आंशिक बादलों से घिरा रहेगा आसमान, जानिए IMD का पूरा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर जारी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. जानिए ताजा वेदर अपडेट और किन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather Update
Delhi NCR Weather Update
google news

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 16 अप्रैल को क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा, जिससे लोगों को दिन के समय अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि अच्छी बात यह है कि अगले सात दिनों में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका नहीं जताई गई है.