Delhi Weather Update: बारिश होगी या फिर बढ़ेगी उमस? दिल्ली में 19 जुलाई के लिए IMD ने जारी किया अपडेट
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार फिर बदलने वाली है. मौसम विभाग ने 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम और कब मिलेगी उमस से राहत.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह या दोपहर के समय राजधानी के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके कभी-कभी 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, इस हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिनभर उमस का प्रभाव बना रहेगा.
