Delhi Weather Update: 19 जून को दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, आंधी और हल्की बारिश के आसार...जानिए IMD का अपडेट!
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. 19 जून को मौसम का मिजाज बदल सकता है और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत कई इलाकों में आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं. IMD के ताजा अपडेट के अनुसार तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए 19 जून का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सकती है. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा हाल.