Delhi weather update: दिल्ली में मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट... अभी आसमान साफ, लेकिन इस दिन से मौसम बदलने की संभावना

Delhi Weather Update: दिल्ली में 24 सितंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद तस्वीर बदल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 26-27 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. जानें दिल्ली में कब बदलेगा मौसम का मिजाज.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में अभी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
दिल्ली में अभी गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
Google CTA

Delhi 24 September Weather Update: दिल्ली-NCR में सितंबर के महीने के ढलने के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. हाल ही में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई और ऊपरी हवाओं में बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम का संतुलन बदल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अपनी दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिसके बाद धीरे-धीरे हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. राजधानी और आसपास के इलाकों में फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं है, लेकिन हफ्ते के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.