Delhi Weather Today: दिल्ली में तेज हवाएं, बादल और बारिश का दौर, जानिए 26 जुलाई को कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए हल्की बारिश, तेज हवाओं और बादलों की संभावना जताई है. जानिए किन इलाकों में बारिश होगी, तापमान कितना रहेगा और अगले पांच दिनों में मौसम किस तरह बदलने वाला है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Google CTA

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मॉनसून ट्रफ का असर राजधानी के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और लोगों को तेज धूप व उमस से राहत मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 26 जुलाई को दिल्ली में दिनभर हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, फिलहाल मौसम विभाग ने इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.