Delhi Weather Update: दिल्ली में लगातार बढ़ेगी ठंड, सुबह छाया रहेगा कोहरा, जानिए 26 नवंबर के मौसम का हाल
Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड अपने चरम पर पहुंचने लगी है और 26 नवंबर को पारा और गिर सकता है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता 200 मीटर तक घट सकती है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जानें आज का दिल्ली का मौसम, तापमान, कोहरा रिपोर्ट और IMD का ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ा दी है. इसी वजह से लगातार पारा गिर रहा है और मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. 26 नवंबर की बात करें तो इस दिन मौसम और भी रंग बदल सकता है. आज सुबह ठंड और धुंध दोनों ही लोगों को परेशान कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सुबह के समय अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन भर आसमान बिल्कुल साफ रहने वाला है. सुबह की ठिठुरन बढ़ेगी और हवा में ठंडक का असर और तेज महसूस हो सकता है.