Delhi Weather Update: 28 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानिए गर्मी से लेकर बारिश तक का पूरा अपडेट
Delhi weather update: IMD के अनुसार 28 मार्च को दिल्ली के मौसम में बदलाव के संकेत हैं. तापमान में हल्की गिरावट के साथ आंशिक बादल, तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा) और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है. जानिए आज का पूरा वेदर अपडेट, अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान और गर्मी से राहत मिलेगी या नहीं.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather update
Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 मार्च को मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.