Delhi weather update: दिल्ली में 28 सितंबर को बारिश होगी या निकलेगी धूप? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान, जानें क्या बताया
Delhi weather update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव जारी है. 28 सितंबर को राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं है. इसके बाद 29 सितंबर से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में मौसम ने फिर बदली चाल
Delhi weather update: दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून की विदाई के बाद से राजधानी के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में किसी तरह की भारी बारिश या खराब मौसम की आशंका नहीं है और आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है.
