Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 4 अप्रैल को मौसम का मिजाज? जानिए आंधी-बारिश से लेकर तापमान तक का पूरा अपडेट
Delhi Weather News: IMD के मुताबिक Delhi-NCR में 4 अप्रैल को मौसम बदलने वाला है. बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जानें तापमान में गिरावट, किन इलाकों में अलर्ट और आने वाले दिनों का पूरा मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather today
दिल्ली-NCR में मौसम ने अप्रैल की शुरुआत में ही करवट लेनी शुरू कर दी है. जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से पूरे क्षेत्र में मौसम अस्थिर बना हुआ है. इसका असर 4 अप्रैल को भी साफ देखने को मिलेगा क्योंकि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है. विस्तार से जानिए मौसम की पूरी रिपोर्ट.