Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल! 4 सितंबर के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 4 सितंबर को एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. जानिए 4 सितंबर का मौसम अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
दिल्ली-NCR में सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बारिश वाला बना हुआ है. 4 सितंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. इसके बाद रात की ओर भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, दिल्ली में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
