Delhi Weather Update: 5 जून को दिल्ली में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी से मिलेगी गर्मी से राहत...60 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

Delhi Weather Alert: 5 जून को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD ने हल्की बारिश, गरज-चमक, आंधी और 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. जानिए दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद का पूरा मौसम अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए 5 जून राहत भरी खबर लेकर आ सकता है. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने तापमान के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है.IMD के मुताबिक 5 जून को दिल्ली में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग समय पर हल्की बारिश तथा आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है. इसके कारण तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आइए विस्तार से जानते है मौसम की पूरी कहानी.