Delhi Weather Update: बादल, बारिश और चमकेगी बिजली... 6 अक्टूबर को बदलेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather News: अक्टूबर की शुरुआत में दिल्ली-NCR में दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है. अब 6 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत हैं. आसमान में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके बाद तापमान में गिरावट के संकेत हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां दिन के समय तेज धूप और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बीच तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से जारी है. मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के अनुसार, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ और हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र का असर बना हुआ है, जिसके चलते आने वाले दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.