दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम... IMD ने बताया अब किस दिन आएगी आंधी और बारिश
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCRमें फिलहाल बारिश से राहत रहने वाली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. 7 जून को बादल छाए रहेंगे, जबकि इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है. वहीं 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर करवट ले सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Rain Alert:: पिछले 24 घंटों में हुई मौसम की हलचल और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली-NCR के तापमान में ठंडक बनी हुई है. इस बीच अब मौसम विभाग ने 7 जून के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, 7 दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, राहत की बात ये है कि इस दिन बारिश या आंधी-तूफान की कोई संभावना नहीं जताई गई है. लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच उमस और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.