दिल्ली-NCR में काले बादलों का डेरा, 8 जुलाई को बारिश और तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए पूरी दिल्ली में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में सुबह से रात तक अलग-अलग दौर में बारिश होने की संभावना है. जानिए आपके इलाके का मौसम कैसा रहेगा.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट
Delhi Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आखिरकार मानसून का असर पूरी तरह दिखाई देने लगा है. मंगलवार को सुबह से ही दिल्ली-NCR के आसमान में काले बादलों की आवाजाही देखी गई. दोपहर बाद घने काले बादलों के बीच कई जगहों पर बारिश और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत NCR के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश देखी गईं. मौसम बदलने से लोगों को उमस वाली झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार यानी 8 जुलाई के लिए भी पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का बड़ा अलर्ट जारी किया है.
