Delhi Weather Update: राजधानी में बढ़ी ठंड और स्मॉग, अगले 3 दिन गिरेगा तापमान, 25 नवंबर की सुबह रहेगा कोहरा

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड और स्मॉग का असर लगातार बढ़ रहा है. 25 नवंबर को राजधानी में अधिकतम तापमान 24–26°C और न्यूनतम 9–11°C तक गिर सकता है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा, दिन में हल्की धूप और हवा शांत रहने से प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में रह सकता है. अगले 3–5 दिनों तक दिल्ली में तापमान धीरे-धीरे और कम होगा.

ADVERTISEMENT

Delhi weather update
Delhi weather update
google news

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में लोगों ठंड और प्रदूषण दोनों से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार सुबह लोगों ने एक बार फिर घने स्मॉग की परत के साथ दिन की शुरुआत की. हवा में घुला धुआं और धूल प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहा है, जबकि तापमान लगातार नीचे जाता दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी 25 नवंबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. राजधानी में फिलहाल शीतलहर जैसी स्थिति नहीं, लेकिन ठंड तेजी से बढ़ रही है.