Delhi Weather Update: दिल्ली में 4 जून को होगी बारिश... मौसम विभाग ने बताया किन 11 जिलों में बरसेंगे मेघ
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी भविष्यवाणी की है. 4 जून को दोपहर बाद राजधानी का मौसम पूरी तरह बदल सकता है. तेज आंधी, बारिश, गरज-चमक और 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Today: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 जून को लेकर राजधानी दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कल दोपहर के बाद दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का डेरा होगा, जिससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा और लोगों को तपिश से बड़ी राहत मिलेगी.