दिल्ली में 29 जून से बदलेगा मौसम, बारिश-गरज के साथ 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 29 जून से 4 जुलाई तक हल्की बारिश, तेज हवाएं और तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है. जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल और कब पहुंचेगा मानसून.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में 29 जून को सकती है बारिश
दिल्ली में 29 जून को सकती है बारिश
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली में उमस और तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत की बड़ी खबर दी है. दरअसल, राजधानी के लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब हवाओं का रुख बदलने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 29 जून 2026 को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला आने वली 4 जुलाई तक जारी रह सकता है.