Delhi weather today: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Delhi NCR mausam update: दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश, तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे मार्च का अंत सुहावना रह सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है, जिससे राजधानी के निवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. मार्च के इस अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा, जो चिलचिलाती धूप के बीच एक सुकून भरा बदलाव लेकर आएगा.