दिल्ली में झमाझम बारिश और 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! मौसम विभाग ने 7 जुलाई को सभी जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 7 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. अगले कई दिनों तक राजधानी में बादलों का डेरा रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली 7 जुलाई को में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मानसून की सक्रियता के चलते राजधानी का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 7 जुलाई को हवाओं के रुख में बदलाव और कम दबाव के क्षेत्र (ट्रफ़ लाइन) की वजह से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. इसके साथ ही गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी पूरी संभावना बनी हुई है. ऐसे में अगर आप भी मंगलवार को दफ्तर या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो घर से छाता साथ लेकर ही निकलें.
