मौसम विभाग का बड़ा अपडेट...1 जुलाई से दिल्ली के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. 1 जुलाई से राजधानी के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. IMD ने पूरे दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली का मौसम अचानक बदलेगा
दिल्ली का मौसम अचानक बदलेगा
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR के लोग पिछले कई दिनों से भीषण झुलसाने वाली गर्मी का सामना कर रहे है. ऐसे में अब उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. यहां अब आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली NCR के कई इलाकों में हीट वेव जैसे हालात बने हुए थे. इस दौरान यहां कई इलाकों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. ऐसे में अब मॉनसून की दस्तक के साथ ही इस तपन से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए दिल्ली में कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान के आने की संभावना जताई है. बारिश का ये सिलसिला 6 जुलाई तक जारी रह सकता है.