Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलने वाला है मौसम, 2 अगस्त को बारिश के आसार, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम हाल
Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार 2 अगस्त को राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 7 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. जानिए IMD का पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में 2 अगस्त को बारिश के आसार
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस के दौर के बाद बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है. शुक्रवार और शनिवार को क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिली है. इस बीच अब मौसम विभाग दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार, रविवार यानी 2 अगस्त को भी राजधानी और आसपास के इलाकों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. IMD के अनुसार ये सिलसिला आने वाले 7 अगस्त तक चलने वाला है.
