बारिश, बिजली और तेज हवाएं... दिल्ली में 30 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 30 जून से तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को लू और उमस से बड़ी राहत मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में 30 जून को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 30 जून को कैसा रहेगा मौसम?
google news

Delhi Weather Today: चिलचिलाती गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवालों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राजधानी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD ने बताया कि 30 जून 2026 को दिल्ली में दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि असली बदलाव दोपहर के बाद या शाम के समय देखने को मिल सकता है. इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है.