Delhi Weather Update: दिल्ली में करवट लेने वाला है मौसम, 28 जुलाई को झमाझम बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है. तापमान में गिरावट के साथ उमस से राहत मिलेगी, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ सकती है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा अलर्ट!
दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा अलर्ट!
Google CTA

Delhi Mausam News: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला लौटने की पूरी संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि इससे पहले रविवार को दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही. कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिसके बाद लोगों को पसीने और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. हालांकि अब मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई गई है. इसे देखते हुए मंगलवार को राजधानी के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.