'महिला को देखते ही लड़के ने...', दिल्ली में पार्क में वॉक करने गई महिला के सामने हुई शर्मसार करने वाली हरकत, वीडियो वायरल हो गया!
Delhi Viral Video: दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में पार्क में वॉक करने गई एक महिला के साथ हुई कथित अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पीड़िता ने आरोपी को पकड़वाने के बाद दिल्ली पुलिस के रवैये पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. जानिए क्या है पूरा मामला और महिला ने क्यों उठाए सवाल.
ADVERTISEMENT

Delhi Viral Video
देश की राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली के आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यहां एक पार्क में शाम के वक्त वॉक करने गई महिला के सामने एक लड़के ने जानबूझकर अश्लील हरकत (मास्टरबेट) करना शुरू कर दिया. जब महिला ने इस बेहद घटिया करतूत का विरोध किया, तो आरोपी लड़के डरा नहीं, बल्कि उसने महिला के साथ बदतमीजी की और उसे सरेआम गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया.