Delhi Crime news: सरिता विहार से लापता युवराज की गुरुग्राम में मिली लाश, उत्तराखंड के कैंची धाम से पकड़े गए आरोपी तो पता चली पूरी कहानी
दिल्ली पुलिस ने युवराज सिंह मनचंदा हत्याकांड में पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसके साथी संयम सचदेवा को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. जानें पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

युवराज सिंह की हत्या मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे !
गुरुग्राम पुलिस ने 10 सितंबर को बादशाहपुर के एक नाले से शव बरामद किया गया. पुलिस ने दिल्ली के सरिता विहार से गायब हुए 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा के परिजनों को शव की तस्वीर भेजी. परिजनों ने कपड़ों और शरीर की पहचान के आधार पर शव की पहचान की. पुलिस ने आरोपियों को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
