दिल्ली के गृह मंत्री ने जनता से किया अपील, कहा- आसपास कोई पाकिस्तानी दिखे तो...

Delhi Home Minister Appeal: दिल्ली सरकार ने 29 अप्रैल 2025 तक पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा निलंबन के बाद दिल्ली से बाहर जाने की अंतिम तिथि निर्धारित की है. गृह मंत्री आशीष सूद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और पुलिस को सूचित करें.

ADVERTISEMENT

Delhi Home minister
दिल्ली के गृहमंत्री(फोटो- मंत्री के सोशल मीडिया से)
google news

Delhi Home Minister Appeal: पहलगाम हमले के बाद भारत ने सख्ती का रुख अपनाया है. भारत ने यहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और साथ ही उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए कहा गया है. इसी कड़ी में देश की राजधानी में दिल्ली सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वतन वापस जाने के लिए 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक की तारीख निर्धारित की है. दिल्ली के गृह मंत्री आशिष सूद ने दिल्ली के सभी नागरिकों से एक अपील की है. अपील में उन्होंने दिल्ली वासियों से मदद मांगी है और कहा है कि सरकार को पाकिस्तानी नागरिकों की पहचानने में मदद करें और साथ ही अगर कोई अवैध तरीके से रह रहा है तो उसकी जानकारी तत्काल प्रभाव से नजदीकी पुलिस स्टेशन को बताएं