धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले सरकार बदलने वाली थी मंत्रालय? जानें CJP ने कैसे पलट दिया फैसला, अब सामने आई पूरी कहानी
Education Minister Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दो दिन बाद बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने बातचीत के दौरान मंत्रालय बदलने का विकल्प रखा था, लेकिन CJP ने इसे ठुकरा दिया. आखिर संगठन ने इस्तीफे से कम पर समझौता क्यों नहीं किया? जानिए अंदर की पूरी कहानी और वार्ता की अहम बातें.
ADVERTISEMENT

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के दो दिन बाद बड़ा खुलासा
Dharmendra Pradhan Resignation:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने CJP के सामने पहले उनके मंत्रालय में बदलाव का प्रस्ताव रखा था. लेकिन CJP ने इसे स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार और CJP के बीच हुई बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने की बात कही थी. लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी.
