''यह लोकतंत्र की जीत है, 'Gen Z को बधाई'', शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का आया पहला रिएक्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया सामने आई है. जानिए उन्होंने इस्तीफे, छात्रों की जीत और भविष्य के सुधारों पर क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk
देश के युवाओं और छात्रों के आंदोलन के बाद बने दबाव के बाद आखिरकार इनकी पहली और सबसे बड़ी मांग मान ली गई है. इसे "लोकतंत्र की एक बड़ी और ऐतिहासिक जीत" करार देते हुए सोनम वांगचुक ने इसपर पहली प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया X पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनम वांगचुक ने CJP और देश की Gen Z को बधाई दी.सोनम वांगचुक ने आगे कहा- 'उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई.''
