चलती DTC बस में ड्राइवर के पास खड़े होकर उड़ा दिया मोबाइल, CCTV में कैद हुई जेबकतरे की चालाकी

DTC Bus Viral Video: दिल्ली की DTC बस में जेबकतरे की हैरान कर देने वाली करतूत CCTV में कैद हो गई. रोहिणी सेक्टर 37 डिपो की चलती बस में ड्राइवर के ठीक पीछे खड़े युवक ने मौका मिलते ही मोबाइल फोन चोरी कर लिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों में गुस्सा है और दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है.

ADVERTISEMENT

DTC Bus Viral Video
DTC Bus Viral Video
google news

दिल्ली की DTC बसों में सफर करना अब यात्रियों के साथ-साथ खुद बस कर्मचारियों के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गया है. आए दिन सोशल मीडिया पर डीटीसी बसों से जुड़े लड़ाई-झगड़े, बहस और मारपीट के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन अब इन बसों में जेबकतरों की गुंडागर्दी और मनमानी का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है. जेबकतरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे अब यात्रियों को तो छोड़िए, सीधे बस के ड्राइवर और कंडक्टरों को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला लाइव चोरी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.