दिल्ली: DTC बसों की हड़ताल, सड़कों पर अचानक खड़ी हुईं बसें... आखिर क्यों फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, जानें वजह?
DTC Devi bus service strike: दिल्ली में डीटीसी की देवी बस सर्विस के ड्राइवरों ने वेतन वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है. चालकों ने सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी कर प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें दिहाड़ी मजदूर से भी कम मजदूरी मिल रही है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों का फूटा गुस्सा, हड़ताल पर गए.
DTC bus strike Delhi: राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को झटका देने वाली खबर सामने आई है. हाल ही में शुरू की गई डीटीसी की 'देवी बस सर्विस' के संविदा (ठेका) ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर दी है. ड्राइवरों ने सड़कों पर बसें खड़ी कर सरकार और ठेकेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
