DTC बसों में 16 अगस्त से पिंक टिकट होगा बंद, फ्री सफर के लिए बदल जाएगा नियम, जानिए अब कैसे मिलेगी सुविधा

Delhi Bus Free Ticket Update: दिल्ली में 16 अगस्त से डीटीसी और क्लस्टर बसों में कागजी गुलाबी (पिंक) टिकट की व्यवस्था पूरी तरह बंद हो जाएगी. अब मुफ्त सफर का लाभ केवल 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (NCMC Card) धारक महिलाओं को ही मिलेगा. इस फैसले से अन्य राज्यों से आकर दिल्ली में रहने व पढ़ने वाली महिलाओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

ADVERTISEMENT

16 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली बसों में सफर का नियम
16 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली बसों में सफर का नियम
Google CTA

DTC Pink Saheli Card: राजधानी दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में रोजाना सफर करने वाली लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ा अपडेट समाने आया है. दिल्ली सरकार और परिवहन विभाग के फैसले के अनुसार, 16 अगस्त से बसों में पिंक टिकट मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा. अब मुफ्त सफर की सुविधा सिर्फ उन्हीं महिला यात्रियों को मिलेगी, जिनके पास 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (NCMC Card) मौजूद होगा.