दिल्लीवालों को बड़ी सौगात! दिचाऊकलां से आनंद विहार के बीच शुरू हुआ नया डीटीसी बस रूट 740C, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
DTC Bus Route 740C: दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. डीटीसी ने दिचाऊकलां डिपो से आनंद विहार ISBT तक नया बस रूट 740C शुरू कर दिया है. यह बस नजफगढ़, जनकपुरी, धौलाकुआं, आईटीओ समेत कई प्रमुख इलाकों को जोड़ते हुए यात्रियों का सफर आसान बनाएगी. जानिए 740C बस की टाइमिंग, फ्रीक्वेंसी और किन-किन स्टॉपेज से होकर गुजरेगी यह नई सेवा.
ADVERTISEMENT

DTC Bus Route 740C
दिल्ली में रहने वाले और रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट हमेशा से एक बेहद अहम जरिया रहा है. दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ डीटीसी बसों का जाल पूरी दिल्ली में फैला हुआ है और एक बड़ी आबादी अपनी रोजमर्रा की यात्रा के लिए इसी पर निर्भर करती है. दिल्लीवालों के सफर को और ज्यादा सुलभ, आरामदायक और आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीते कुछ हफ्तों में कई नए डीटीसी बस रूट शुरू किए गए हैं और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब दिल्ली के एक सिरे को दूसरे सिरे से जोड़ने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण और नए बस रूट की शुरुआत कर दी गई है.