दिल्ली में ट्रैफिक की टेंशन खत्म! डीटीसी ने यात्रियों की मांग पर शुरू किया नया रूट, इन इलाकों को मिलेगा फायदा

DTC New Bus Route: दिल्ली में DTC ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नया बस रूट D-919 शुरू कर दिया है. यह नई इलेक्ट्रिक बस सेवा द्वारका मोड़ से कापसहेड़ा बॉर्डर तक चलेगी और बिजवासन, भरथल, बामनौली, समालका, यशोभूमि मेट्रो स्टेशन, द्वारका सेक्टर-21 समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगी. जानिए D-919 बस से जुड़ी सारी जानकारी.

ADVERTISEMENT

DTC New Bus Route
DTC New Bus Route
Google CTA

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने वाली डीटीसी बसें यहां की लाइफलाइन मानी जाती हैं. स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र हों, ऑफिस जाने वाले नौकरीपेशा लोग या फिर महिला यात्री, दिल्ली की एक बड़ी आबादी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर डीटीसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है. इसका मुख्य कारण यह है कि डीटीसी का नेटवर्क पूरी दिल्ली में फैला हुआ है. हालांकि, जिन रूटों पर अभी तक बसें नहीं चल रही थीं, वहां के यात्रियों की सहूलियत के लिए अब डीटीसी ने एक खास पहल की है. लंबे समय से बिजवासन और कापसहेड़ा के निवासियों द्वारा इस इलाके में बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी, जिसे स्वीकार करते हुए डीटीसी ने एक नया बस रूट शुरू कर दिया है.