दिल्ली-NCR में छाया प्रदूषण का साया, गिरने लगी विजिबिलिटी, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन !

दिल्ली-NCR में अचानक बढ़ा प्रदूषण, विजिबिलिटी घटी 1200 मीटर तक. IMD के मुताबिक इसके पीछे की वजह में पाकिस्तान की धूल है.

ADVERTISEMENT

Air pollution in delhi
फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
google news

गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अचानक खराब हवा और धूल भरी हवाओं ने परेशान कर दिया. राजधानी के आसमान में धुंध की मोटी चादर छा गई, जिससे प्रदूषण का स्तर अचानक बढ़ गया और दृश्यता बेहद कम हो गई. अब मौसम विभाग (IMD) ने इस प्रदूषण के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है.