DUSU Election 2026: DUSU चुनाव के नतीजों पर लग सकती है रोक? दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी में क्या कहा, जानें पूरा मामला

Delhi High Court DUSU Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के मतदान के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. नॉर्थ कैंपस में मारपीट, स्टंटबाजी और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि 'Enough is Enough'. पुलिस और DU प्रशासन को चेतावनी देते हुए कोर्ट ने चुनाव रद्द करने या मतगणना रोकने का संकेत दिया है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली HC ने DU और पुलिस को दी सख्त चेतावनी
दिल्ली HC ने DU और पुलिस को दी सख्त चेतावनी
Google CTA

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए 18 सितंबर को हुई वोटिंग के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट का बेहद सख्त रुख देखने को मिला है. चुनाव प्रचार के दौरान नॉर्थ कैंपस में छात्रों के गुटों के बीच हुई मारपीट, सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर-पंपलेट, गाड़ियों से की गई स्टंटबाजी और पैसों के बेहिसाब खर्च पर हाईकोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है.