DUSU Election 2026: CJP प्रोटेस्ट का असर होगा या नहीं? DU के Gen-Z छात्रों ने खुलकर बताई अपनी पसंद और मुद्दे, देखें VIDEO

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (डसू) चुनाव 2026 की वोटिंग 18 सितंबर को होनी है. शिवाजी कॉलेज में चुनाव प्रचार के बीच दिल्ली तक ने जन-जी छात्रों से खास बातचीत की. छात्रों ने सीजेपी प्रोटेस्ट के असर, एबीवीपी के काम और चुनावों में मनी पावर के इस्तेमाल पर अपनी बेबाक राय रखी.

ADVERTISEMENT

सीजेपी प्रोटेस्ट DUSU चुनाव पर कितना असर
सीजेपी प्रोटेस्ट DUSU चुनाव पर कितना असर
Google CTA

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 को लेकर कैंपस में चुनावी सरगर्मी अपने शबाब पर है. 18 सितंबर को होने वाली वोटिंग से पहले प्रत्याशी और विभिन्न छात्र संगठन कॉलेज-कॉलेज जाकर जोरों-शोरों से प्रचार में जुटे हैं. शिवाजी कॉलेज में जब दिल्ली तक की टीम ने पहुंचकर जन-जी (Gen-Z) वोटर्स का मूड टटोला, तो छात्रों के बीच मिला-जुला रुख और कड़ा मुकाबला देखने को मिला.