DUSU Election 2026: 'हम चुनाव हारे नहीं, जीते हैं'... विजय मीणा का बड़ा दावा, कॉलेजों में बोगस वोटिंग के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान
DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजों के बाद NSUI उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. विजय मीणा ने दावा किया कि वे चुनाव हारे नहीं बल्कि जीते हैं और कई कॉलेजों में बोगस वोटिंग व छात्रों पर दबाव डालकर मतदान कराने जैसी अनियमितताएं हुईं.
ADVERTISEMENT

DUSU Election Result 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है. चुनावी नतीजों के बीच विजय मीणा ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि वे और उनके समर्थक चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि उन्होंने यह चुनाव जीता है. इस दौरान उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के उन तमाम छात्रों के प्रति अपनी विशेष कृतज्ञता व्यक्त की, जिन्होंने इस मुश्किल और कड़े मुकाबले में उनका साथ दिया और उनके समर्थन में खड़े रहे.
