DUSU Election: विशेष यादव के समर्थन में 100 से ज्यादा गांवों की महापंचायत, NSUI से अध्यक्ष पद की दावेदारी पर बड़ा ऐलान
DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव से पहले NSUI के अध्यक्ष पद के दावेदार विशेष यादव के समर्थन में गुरुग्राम में 100 से अधिक गांवों की 36 बिरादरी की विशाल महापंचायत आयोजित हुई. महापंचायत में विशेष यादव को NSUI से अध्यक्ष पद का टिकट देने की मांग उठी. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

DUSU President Election
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव का बिगुल बजते ही छात्र राजनीति का पारा चढ़ने लगा है. हालांकि चुनाव दिल्ली यूनिवर्सिटी परिसर में हो रहे हैं, लेकिन इसकी गरमाहट और राजनीतिक हलचल दक्षिण हरियाणा, खासकर गुरुग्राम में साफ तौर पर देखी जा रही है. डूसू चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) से अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे विशेष यादव के समर्थन में 100 से भी अधिक गांवों की 36 बिरादरी की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया.
